शिवपुरी। जिला शिवपुरी में 17 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन कैंप (स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान आने वाले लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित कर दी गई है।
जारी व्यवस्था के अनुसार दो पहिया वाहनों की पार्किंग मेडिकल कॉलेज के अंदर फुटबॉल ग्राउंड पर रहेगी। वहीं चार पहिया वाहनों के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रेजिडेंसी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा बसों की पार्किंग भी मेडिकल कॉलेज के अंदर रेजिडेंसी ग्राउंड पर ही रहेगी। शिविर में ड्यूटी पर तैनात समस्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था सीएम राइस स्कूल के पीछे स्थित मैदान पर तय की गई है।
प्रशासन ने शिविर में आने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।







Be First to Comment