Press "Enter" to skip to content

दुबे नर्सरी के पास मोनू खटीक के सूने घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 60 हजार नकदी व जेवर जलकर खाक / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबे नर्सरी के पास मोनू खटीक के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बताया गया है कि बच्चे मंदिर गए हुए थे, जबकि मोनू बाजार गया हुआ था।

आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आगजनी में करीब 60 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र और तोड़ियां जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!