Press "Enter" to skip to content

मकान के सामने खड़े होने पर विवाद, कट्टे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

करैरा। थाना करैरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज सेंगर उर्फ मल्लू बाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को फरियादी महेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी ग्राम उटवाहा, हाल यादव मोहल्ला कस्बा करैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने राईन मार्केट स्थित मकान पर मौजूद था। इसी दौरान मकान के सामने खड़े मनोज सेंगर से पूछताछ करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया, जिससे छर्रे फरियादी की बाईं पसलियों में लगे। इसके बाद आरोपी ने कट्टे की बट से सिर पर वार भी किया, जिससे फरियादी घायल हो गया।

रिपोर्ट पर थाना करैरा में अपराध क्रमांक 174/26 के तहत हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनोज सेंगर उर्फ मल्लू बाबा निवासी चकरा, थाना लहचूरा, जिला झांसी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!