Press "Enter" to skip to content

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गाइडलाइन वर्ष 2026-27 से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने प्रस्तावों का अनुमोदन किया।

बैठक में विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, जनपद अध्यक्ष शिवपुरी हेमलता रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक भोपाल के निर्देशानुसार अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। आम नागरिक 16 मार्च से 19 मार्च 2026 तक जिला पंजीयक कार्यालय शिवपुरी तथा जिले के सभी उप पंजीयक कार्यालयों में उपस्थित होकर गाइडलाइन प्रस्तावों का अवलोकन कर सकते हैं।

यदि किसी नागरिक को प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वे 16 मार्च से 19 मार्च 2026 तक साक्ष्यों सहित जिला पंजीयक कार्यालय शिवपुरी अथवा जिले के समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं होने पर प्रस्तावों को यथावत स्वीकृत मान लिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!