Press "Enter" to skip to content

खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालिया में रविवार सुबह खेत में खेल रही एक 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काट लिया। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रंजना परिहार पुत्री अजमेर परिहार खेत में खेल रही थी। इसी दौरान 4 से 5 फीट लंबे सांप ने उसके पैर की उंगली में काट लिया। घटना के समय उसके माता-पिता खेत में पास ही फसल काट रहे थे।

सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद परिजन घबराए हुए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का उपचार किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!