शिवपुरी। थाना रन्नौद पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को फरियादिया रैनू गुर्जर पत्नी नरेश गुर्जर (26) निवासी ग्राम टोकनी थाना रन्नौद ने अपनी सास सिरकुँवरबाई गुर्जर की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना रन्नौद में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 103(1), 115(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान फरियादिया ने बताया कि आरोपियों ने मृतिका सिरकुँवरबाई के सिर पर थूनिया (लाठी) से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 मार्च को ही मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे 14 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रन्नौद उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, थाना प्रभारी इंदार उपनिरीक्षक विवेक यादव, सहायक उपनिरीक्षक जयनारायण, प्रधान आरक्षक जाग्रेश सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जाट, आरक्षक वकील गुर्जर, गौरीश ओझा, महेश सिंह, सिद्धनाथ, महेश पटेलिया, कृष्णापाल एवं संजीव कुमार की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment