Press "Enter" to skip to content

मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News

शिवपुरी। 33 केवी होमगार्ड फीडर अंतर्गत आने वाले 11 केवी झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, नीलगर चौराहा, लुधावली, इंडस्ट्रियल एरिया गुना नाका एवं 11 केवी खेड़ापति कॉलोनी फीडर पर मेंटीनेंस कार्य किए जाने के कारण 14 मार्च को इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

बताया गया है कि इन 11 केवी फीडरों के बंद रहने से सुबह 6 बजे से 11 बजे तक राघवेंद्र नगर, झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर, दीनदयाल पुरम, तारकेश्वरी कॉलोनी, नीलघर चौराहा, महल कॉलोनी, खेड़ापति कॉलोनी, आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्णपुरम कॉलोनी, गुरुद्वारा क्षेत्र, राजेश्वरी रोड, वर्मा कॉलोनी, लुधावली, आहार पोषण केंद्र, बीएसएनएल, आईटीबीपी, साँची दूध डेयरी एवं ओम डिस्पोजल सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!