Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News

शिवपुरी। बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दून पब्लिक स्कूल दिल्ली की प्रीमियम फ्रेंचाइजी दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ स्मार्ट बाजार के सामने महल रोड शिवपुरी पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईटीबीपी के डीआईजी रोशनलाल ठाकुर, आईबी के प्राचार्य एन. प्रकाश राव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव और नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने सरस्वती पूजन और फीता काटकर स्कूल का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी रोशनलाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को स्किल बेस्ड एजुकेशन देना बेहद जरूरी है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षित कर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने बच्चों में सिविक सेंस और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही अनुशासन और जिम्मेदारी के संस्कार देना जरूरी है, जिससे बच्चे आगे चलकर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

आईबी के प्राचार्य एन. प्रकाश राव ने कहा कि बच्चों की प्राकृतिक प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उसी दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन से बच्चे अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों की सकारात्मक भूमिका से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

समारोह के दौरान अतिथियों और अभिभावकों ने स्कूल के अत्याधुनिक क्लास रूम, मोंटेसरी लैब और आधुनिक शिक्षा पद्धति की सराहना की। स्कूल की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर उद्घाटन के पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश भी सुनिश्चित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में डायरेक्टर डॉ. खुशी खान, शाहिद खान और सीमा अरोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अखलाक खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शाहिद खान ने व्यक्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!