Press "Enter" to skip to content

शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: पटेल नगर में कोचिंग सेंटर संचालित करने वाले शिक्षक राकेश बिजोले पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च 2026 को वह कोचिंग जा रही थी, तभी शिक्षक ने उसकी जीन्स में बनी डिजाइन को देखकर बुरी नीयत से उसके घुटने को छुआ। इसके बाद जब कोचिंग के अन्य बच्चे चले गए, तो शिक्षक ने उसे कम नंबर आने का बहाना बनाकर रोक लिया और कंधे से पकड़कर उठाया, गले लगाया और गाल पर किस किया।

छात्रा ने बताया कि वह इस घटना से बहुत डर गई थी और उसने शुरुआत में घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। एक दिन बाद उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और उनके साथ फिजिकल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 75(1), 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!