Press "Enter" to skip to content

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी। थाना खनियाधाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को ग्राम देवरी निवासी एक नाबालिग अपनी पिता के साथ थाना खनियाधाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही कल्याण कुशवाह पुत्र आशाराम कुशवाह ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 64(1), 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 5/6, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना खनियाधाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी कल्याण कुशवाह (50) निवासी ग्राम देवरी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय पिछोर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर उसे उपजेल पिछोर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव, उप निरीक्षक अरविंद जाट, सहायक उप निरीक्षक हजारीलाल जाटव, प्रधान आरक्षक नीतू सिंह, नरेंद्र सिंह पाल, आरक्षक जयवीर गुर्जर, रवि बाथम, योगेंद्र सिंह, उमेश लोधी और दीपक किरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!