Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते चार धरे, ताश व नकदी जब्त | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत तहसील के पास जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ेे गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी जब्त की गई। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
पुलिस को सूचना मिली कि तहसील के पास करैरा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों की घेेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम रविंद्र, राकेशेेे, विजय लोधी, मुरारी जाटव निवासी करैरा बताया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 1400 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की गई। मामले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!