शिवपुरी। जिले के कोलारस में हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करने पर मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा को प्रशंसा पत्र भेजकर सराहना की है।
जानकारी के अनुसार 26–27 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि को शिवपुरी के कोलारस में फरियादी नीरज जैन की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस मामले में थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 331(4) व 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी गए माल में से 46 किलो चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 1.53 करोड़ रुपये बताई गई है।
इस सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी ने एसडीओपी संजय मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।








Be First to Comment