शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी की कुंवरपुर में सोमबार सुबह 7 बजे जंगली सूअर के हमले से दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जंगली सूअर ने चांद शाह के घर में घुसकर 2 नाबालिग बेटी सहित मां पर हमला कर दिया।
हमले में सुरेखा शाह पत्नी चाँद शाह उम्र 40 साल, मानो शाह पुत्री चाँद शाह उम्र 15 साल, आसमा शाह पुत्री चाँद शाह उम्र 10 साल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी अभी तक वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर जंगली सूअरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।








Be First to Comment