शिवपुरी। शहर के द्वारकापुरी निवासी मनीष गोयल और सीमा गोयल के पुत्र कृष्णा गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 300 प्राप्त कर शहर और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कृष्णा गोयल ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई शिवपुरी से ही पूरी की। इसके बाद वर्ष 2020 में वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। उन्होंने पढ़ाई के दौरान शुरू से ही सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरी तरह अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। लगातार मेहनत और लगन के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में यह सफलता हासिल की है।
कृष्णा गोयल का लक्ष्य आईपीएस बनकर जनता की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान और अपने परिवारजनों को दिया है तथा कहा कि वह आगे भी लगातार मेहनत और तैयारी जारी रखेंगे।







Be First to Comment