Press "Enter" to skip to content

परचून की दुकान से अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 30 क्वार्टर जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। होली के त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में फिजीकल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर तुरंत एक्शन लेते हुए एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 30 क्वार्टर देशी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें काली माता मंदिर के पास स्थित एक परचून की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचे जाने की बात सामने आई थी। वीडियो संज्ञान में आते ही फिजीकल थाना पुलिस ने मामले की जांच की।

जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां एक युवक दुकान के बाहर काउंटर के पास बैठकर प्लास्टिक के थैले में रखी शराब बेचता मिला। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 2100 रुपये बताई जा रही है, जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!