शिवपुरी। शहर के राजपुरा रोड स्थित राधा-कृष्ण भगवान मंदिर पर यादव समाज द्वारा परंपरागत लट्ठमार होली का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में यादव समाज की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ लट्ठमार होली खेली।
कार्यक्रम में करीब 500 से अधिक समाजजन मौजूद रहे। महिलाओं ने लाठियों के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली, जबकि पुरुषों ने ढाल के साथ इस उत्सव में भाग लिया। रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच पूरे मंदिर परिसर में होली का उत्साह देखने को मिला।
बताया गया है कि यादव समाज द्वारा यह आयोजन पिछले करीब 100 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वृंदावन की लट्ठमार होली की तर्ज पर आयोजित किया जाता है, इसी कारण शिवपुरी में इस आयोजन को “मिनी वृंदावन” के नाम से जाना जाता है।
हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग इस परंपरागत उत्सव को देखने और इसमें भाग लेने के लिए पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र होली के रंग में सराबोर नजर आया।








Be First to Comment