Press "Enter" to skip to content

होली के रंग में सजा दंगल, 100 किलो की नाल उठाकर विवेक पहलवान बने विजेता / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम राजश्री में होली के पावन पर्व पर पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिला। दंगल में उस समय सभी की नजरें मंच पर टिक गईं जब क्षेत्र के युवा पहलवान विवेक पहलवान (सुपुत्र बेदी चरण झा) ने 100 किलो वजनी नाल उठाकर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।

दूर-दराज से आए पहलवानों ने कुश्ती और ताकत के अलग-अलग करतब दिखाए, लेकिन प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण नाल उठाने की प्रतियोगिता रही। विवेक पहलवान ने भारी-भरकम 100 किलो की नाल सफलतापूर्वक उठाकर उपस्थित लोगों को हैरान कर दिया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया गया। ग्राम राजश्री के लोगों की ओर से विजेता को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है और पारंपरिक खेलों व कुश्ती की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और विवेक पहलवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!