Press "Enter" to skip to content

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, हाथ पर ‘राजू’ नाम का टैटू / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नोहरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, जिससे उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ पर दो दिल के निशान बने हुए हैं और साथ ही ‘राजू’ नाम लिखा हुआ है। पुलिस इन निशानों के आधार पर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

शुक्रवार सुबह तक भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला आत्महत्या का है या कोई हादसा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!