Press "Enter" to skip to content

भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News

शिवपुरी। होली के दिन शहर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सिंधिया छत्री की दीवार से टकरा गई। हादसा बुधवार शाम फिजिकल थाना क्षेत्र के भूत पुलिया तिराहे पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार आर्टिका कार ग्वालियर बायपास की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार भूत पुलिया तिराहे पर पहुंची, चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार सीधे सिंधिया छत्री की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे के पहिए हवा में लटक गए। साथ ही दीवार का एक हिस्सा भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को बाद में एक अन्य वाहन की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूत पुलिया का यह तिराहा पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह बन चुका है। यहां तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार इन हादसों में सिंधिया छत्री की दीवार को भी नुकसान पहुंच चुका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!