शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के खोराना गांव में 500 रुपए फाड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बालवीर आदिवासी (25) पुत्र बटरू आदिवासी निवासी खोराना और दिलीप आदिवासी (17) पुत्र रामदयाल के साथ गांव के ही अरविंद लोधी, राजेश लोधी, शत्रुध्न लोधी और गट्टू लोधी ने विवाद के दौरान मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि 500 रुपए के नोट फाड़ने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई।
मारपीट में बालवीर आदिवासी, दिलीप आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रन्नौद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।








Be First to Comment