Press "Enter" to skip to content

आदिवासी बस्ती में बिखरे होली के रंग, बच्चों को बांटे गुलाल और मिठाइयां / Shivpuri News

शिवपुरी। Doon Public School Shivpuri और Radiant Group Shivpuri द्वारा ग्राम बांसखेड़ी की आदिवासी बस्ती में बच्चों के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों को हर्बल गुलाल, पिचकारी और मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने कहा कि रंग जीवन की खुशहाली का प्रतीक होते हैं और होली का त्योहार जीवन में आनंद और सकारात्मकता लाने का संदेश देता है।

इस मौके पर डायरेक्टर शाहिद खान ने बच्चों को हर्बल गुलाल भेंट किया और खेल-खेल में उन्हें रंगों के नाम सिखाए। साथ ही साफ-सफाई रखने और नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।

अखलाक खान ने कहा कि भारतीय त्योहार समाज में भाईचारा और समानता का संदेश देते हैं। होली का पर्व अमीर-गरीब के भेद को मिटाकर सभी को एक साथ जोड़ता है।

संस्था द्वारा बच्चों को फेस मास्क, रंग, पिचकारी और मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान दून पब्लिक स्कूल और रेडिऐन्ट ग्रुप का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और बच्चों के साथ गुलाल खेलकर होली की खुशियां साझा कीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!