शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एक माँ ने कुछ लोगों पर उसके बेटे को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बेटे की तलाश कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के लेवा गांव निवासी मालती पत्नी इंद्र सिंह धाकड़ ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग उसके घर आए और उसके बेटे को जबरन अपने साथ ले गए।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों में गोवर्धन यादव पुत्र कमल सिंह निवासी मानपुर थाना तेंदुआ सहित तीन अन्य लोग शामिल थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को अपने साथ ले जाकर मारपीट भी की।
पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी करीब 40 दिन पहले इसी तरह उनके बेटी को जबरन अपने साथ ले जाया गया था। बाद में जब बेटी ने घटना की जानकारी दी तो बताया कि आरोपियों ने उसे धमकाया और कहा कि अगर कुछ बताया तो जान से मार देंगे।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर बेटी की तलाश कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।







Be First to Comment