Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी, चालक समेत 3 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अटारा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक रिंकू जाटव समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग भूसा खाली करके वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार बल्हेरा गांव निवासी रिंकू जाटव ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा खाली करने गए थे। काम खत्म होने के बाद वह दो मजदूरों के साथ अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अटारा गांव के पास ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गया।

हादसे में चालक रिंकू जाटव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि ट्रॉली में बैठे दोनों मजदूर भी घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने के बाद तेंदुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!