Press "Enter" to skip to content

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चला बुलडोजर, 30 दुकानों समेत कई अतिक्रमण ढहाए / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में रविवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मेडिकल कॉलेज के पास करीब 25 से 30 दुकानों और दर्जनों मकानों के बाहर किए गए कच्चे-पक्के अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक करीब चार घंटे तक चली।

नगर पालिका की टीम ने इस दौरान सीएम राइज स्कूल के पास भी घरों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान को पूरा कर लिया गया।

प्रशासन के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निर्माण के बाद कई रहवासियों ने नियमों के विरुद्ध अपने मकानों के पीछे दुकानों का निर्माण कर लिया था। इन दुकानों के सामने भी कच्चे-पक्के अतिक्रमण कर लिए गए थे, जिससे कॉलोनी का आम रास्ता बाधित हो रहा था और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी।

नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ टीम रविवार दोपहर जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे तक अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कर ली गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!