गुना। दिनांक 28 फरवरी 2026 को शाम 5:00 बजे परेड ग्राउंड स्थित गोपाल मंदिर में सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक श्री उदयपाल सिंह तोमर के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ, जिला इकाई गुना के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश वर्मा, मीडिया प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजमोहन कुशवाह, श्री अवधेश परिहार, श्री तोमर के परिवारजन तथा संघ के अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा श्री उदयपाल सिंह तोमर का माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का समापन सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री श्याम सिंह जादौन द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।











Be First to Comment