Press "Enter" to skip to content

श्रमिकों-कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। श्रमिकों और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मज़दूर संघ ने बुधवार को रैली निकालकर विरोध दिवस मनाया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर एवं जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के आह्वान पर मध्यप्रदेश के सभी जिलों की तरह शिवपुरी में भी रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद शाम 5:30 बजे जिला कलेक्टर को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए। इनमें 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम, 46 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नाम तथा जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के नियमविरुद्ध अटैचमेंट, नगरपालिका कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान, एनपीएस राशि पर ब्याज जमा करने, महिला बाल विकास पर्यवेक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के नियमित भुगतान सहित कई मांगें शामिल हैं। इसके अलावा आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 रुपये करने तथा बिजली विभाग में वेतन विसंगति दूर करने की मांग भी उठाई गई।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!