Press "Enter" to skip to content

प्लांटेशन की बाउंड्री तोड़कर खंडा व बोल्डर ले गए, रोका तो बीटगार्ड से गाली-गलौंज | Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डबिया में अवैध उत्खननकर्ताओं ने पहले तो प्लांटेशन की बाउंड्री तोड़ी फिर ट्रेक्टर में बोल्डर भरकर ले गए। इतना ही नहीं जब बीटगार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो ेउसके साथ भी गाली-गलौंज की। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कर लिया है। 
बीटगार्ड सुनील पुत्र हरिकिशन सेन ने बताया कि 17 मई को शााम के समय उसे सूचना मिली कि ग्राम डबिया के रहने वाले रामचरण पुत्र बालकिशन गुर्जर व छाकट पुत्र रघुवीर गुर्जर प्लांटेशन की बाउंड्री तोड़कर उसके पत्थर भरकर ले जा रहे हैं। जानकारी पर वीटगार्ड मौके पर पहुंचा और लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपितों ने गाली-गलौंज कर बीटगार्ड को धमकाया और ट्रेक्टर को लेकर चले गए। घटना के बाद बीटगार्ड सुनील थाने आया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!