Press "Enter" to skip to content

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो आरोपी पकड़े, 560 रुपये जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 560 रुपये नगद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोरखनाथ मंदिर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान दीपक कुशवाह (28) निवासी कमलागंज और अशोक कुशवाह (45) निवासी भारतीय विद्यालय के पास, शिवपुरी को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 560 रुपये नगद और ताश की गड्डी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया, प्रधान आरक्षक अमित कुमार तथा आरक्षक देवेंद्र रावत और नरेंद्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!