Press "Enter" to skip to content

बदरवास में जुआ खेलते चार आरोपी पकड़े, 510 रुपये और ताश की गड्डी जब्त / Shivpuri News

बदरवास। शिवपुरी जिले में जुए के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बदरवास थाना पुलिस ने चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 510 रुपये नगद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में जुआ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोलनदास मंदिर के पास दबिश दी।

पुलिस ने मौके से रिंकू पुत्र शिवचरण चंदेल (26), राहुल पुत्र भंवरलाल जाटव (26), जितेन्द्र पुत्र दयाराम जाटव (26) और राजपाल पुत्र नत्था जाटव (20) निवासी ग्राम डगोरा, थाना इंदार को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/2026 के तहत मध्य प्रदेश जुआ एक्ट की धारा 13 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक राकेश शिवहरे, रघुवीर सिंह मखेनिया, गोपाल बाबू तथा आरक्षक दीनू रघुवंशी, थान सिंह और नीरज की मुख्य भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!