Press "Enter" to skip to content

100 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में चोरी का भी खुलासा / Shivpuri News

सीहोर। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना सीहोर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात भी कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से चोरी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवैध शराब और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में पुलिस ने 27 फरवरी को कॉम्बिंग गश्त के दौरान सिद्ध बाबा मंदिर के सामने काकर हथेडा रोड पर आरोपी संतोष पुत्र हाकिम सिंह परिहार (22) निवासी ग्राम फूलपुर को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और लगभग 95 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से थाने में दर्ज चोरी के मामले में पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी के आभूषण, घी, 10 हजार रुपये नगद सहित करीब 90 हजार रुपये कीमत का सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जूली तोमर, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर तथा आरक्षक देवेंद्र परिहार, धर्मेंद्र शर्मा, हुकम सिंह, सतेंद्र रावत, अजय माझी, अवधेश, विनोद कुमार, अजय शाक्य और सायल खान की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!