Press "Enter" to skip to content

खेत से लौट रही महिला पर सियार का हमला, लात मारकर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के जामखो गांव में रविवार शाम खेत से लौट रही एक महिला पर सियार ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सियार का मुकाबला किया और खुद को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जामखो गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमारी धाकड़ पत्नी दिनेश धाकड़ रविवार शाम अपने खेत से चना काटकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान नदी के पास झाड़ियों में छिपे एक सियार ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके एक पैर को अपने जबड़े में जकड़ लिया, जिससे वह दर्द से चिल्लाने लगीं।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में राजकुमारी ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाते हुए अपने दूसरे पैर से सियार के मुंह पर लगातार लातें मारीं। कुछ देर तक संघर्ष करने के बाद सियार उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजकुमारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!