शिवपुरी। खनियांधाना-पिछोर मुख्य मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में एक 14 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना खनियांधाना-पिछोर रोड पर घटित हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों और डायल 112 एफ आर बी 18 व 19 के चालक कंचन चौबे नारायण सिंह यादव व डायल 112 में तैनात आरक्षक जयवीर गुर्जर आशीष राजपूत की मदद से तत्काल घायलों को खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया इस सड़क हादसे में 14 वर्षीय अंशुल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने खनियांधाना अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं जिनको शिवपुरी रेफर कर दिया है मृतक अंशुल प्रजापति 14 वर्ष पुत्र रामनिवास प्रजापति निवासी पोठयाई व घायल गोपाल पाल 27 वर्ष निवासी पगरोदा थाना दिनारा हरनाम पाल 45 वर्ष निवासी पगरोदा थाना दिनारा खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन गोपाल और हरनाम की स्थिति गंभीर बनी हुई थी बेहतर इलाज और जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी के लिए रेफर कर दिया है.
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है व मृतक का पोस्टमार्डम कराया जा रहा है.








Be First to Comment