शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दवा लेने शिवपुरी जा रहे 22 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम देहरदा गणेश निवासी करन जाटव का बेटा दिनेश जाटव (22) 25 फरवरी 2026 को ग्राम नेगमा निवासी देवीलाल जाटव के साथ डीलेक्स मोटरसाइकिल (MP33MP6119) से शिवपुरी दवा लेने जा रहा था।
शाम 4 बजे पडोरा स्थित जाट होटल के सामने पुल से पहले सामने से आ रहे लाल रंग के महिंद्रा 275 डीआई ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके सिर, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं देवीलाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।







Be First to Comment