Press "Enter" to skip to content

जरुरतमंद 38 परिवारों को 15 दिन का सूखा राशन वितरित किया | Shivpuri News

सूखा राशन देने के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का वितरण, सुरक्षित दूरी के साथ किया
शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी की आपदा प्रबंधन सूखा राशन राहत टीम  बुधबार को शिवपुरी मुख्यालय से 85 किमी दूर छर्च सेक्टर के अति पिछड़ आदिवासी ग्राम खरवाया पहुंची। यहां जरुरतमंद परिवारों को 15 दिन का सूखा राशन मुहैया कराया एवं सुरक्षित दूरी के बारे में जागरुक किया एवं आदिवासी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तरफ से मास्क वितरित किए। 
संस्था के संयोजक रवि गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना महामारी से बचाव एवं आपदा प्रबंधन की टीम को पता चला कि पोहरी तहसील के छर्च सेक्टर के आदिवासी बाहुल्य पिछड़े ग्राम खरवाया सूखा राशन की आवश्यकता 38 आदिवासी परिवारों को है। इसी के तारतम्य में टीम ने खरवाया ग्राम में भ्रमण किया एवं पाया कि दिव्यांग महिलाओं को, बुजुर्ग महिलाओं को, गर्भवती माताओं एवं बिना राशन कार्डधारी हितग्राहियों को वास्तव में सूखा राशन की आवश्यकता हैं ऐसी परिवारों की सूची स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार कर संस्था की टीम ने सुरक्षित दूरी का पालन करने के लिए 2 गज की दूरी से गोल-गोल गोले बनाए एवं जो अत्यधिक बुजुर्ग एवं दिव्यांग महिलाएं थी उनको उनके घर पर ही जाकर सूखा राशन मुहैया कराया। जब ग्रामीणों से पूछा गया कि आपको और क्या है तो सबने मनरेगा के तहत रोजगाार चालू हो जाए तो बहुत मेहरवानी होगी इसके लिए संस्था की टीम ने इस बात को जिला प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद ग्राम की स्वयं सहायता समूह की बैजयन्ती आदिवासी ने ग्रामीण महिलाओं को मास्क के बारे में एवं महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण महिलाओं को जागरुक किया। इसके बाद संस्था के संयोजक रवि गोयल ने एक 80 वर्ष की बुजुर्ग दंपत्ति को 15 दिन का राश्न एवं आर्थिक सहायता प्रदान की क्योंकि उनके बुजुर्ग पति की तबियत बहुत खराब रहती है। इस नेक कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता खरवाया, सहायिका, बृजेश सेन सीएलएफ समूह प्रेरक ने राशन वितरण कराने मे सक्रिय सहयोग प्रदान किया जिससे कि टीम छर्च के खरवाया ग्राम में आसानी से राशन वितरित कर पाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!