Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में कला का महाकुंभ: ‘मिताक्षी व्लॉग्स’ के ओपन माइक में बिखरेगा युवा प्रतिभाओं का जलवा / Shivpuri News

शिवपुरी। महानगरों की तर्ज पर अब शिवपुरी की फिजाओं में भी कविता, कहानियों और सुरों की गूंज सुनाई देगी। शहर की प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर मिताक्षी व्लॉग्स द्वारा आगामी 28 फरवरी 2026 को स्टेशन रोड स्थित कमला हेरिटेज में एक भव्य ‘ओपन माइक’ का आयोजन किया जा रहा है। 2 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के करीब पहुँच रहीं मिताक्षी की यह पहल स्थानीय युवाओं को अपनी छुपी हुई प्रतिभा दिखाने के लिए एक पेशेवर मंच प्रदान करेगी।
इस आयोजन में एमजे इवेंट्स सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। “सिर्फ एक ओपन माइक नहीं — एक पल, एक आवाज़, एक शुरुआत” की प्रेरणादायी थीम के साथ होने वाले इस कार्यक्रम में गायक, शायर, कॉमेडियन और कहानीकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों का मानना है कि शिवपुरी के युवाओं में हुनर की कमी नहीं है, बस उन्हें एक सही दिशा और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।
रजिस्ट्रेशन विवरण:
आयोजन में सीटें सीमित हैं, जो ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार पर आवंटित की जाएंगी। परफॉर्मर्स के लिए एंट्री फीस ₹299 और दर्शकों के लिए ₹139 रखी गई है। इच्छुक प्रतिभागी इंस्टाग्राम हैंडल @mitakshi_vlogss या व्हाट्सएप नंबर 7051934911 पर संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।
यदि आप भी अपनी आवाज़ को पहचान दिलाना चाहते हैं, तो 28 फरवरी की यह शाम आपके सपनों को हकीकत में बदलने का बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!