शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर टोंगरा रोड स्थित एक हार्डवेयर शोरूम में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने शोरूम की दो जगह दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।
शोरूम संचालक अमन धाकड़ के मुताबिक रात करीब 1:30 से 1:38 बजे के बीच तीन अज्ञात व्यक्ति आए। इनमें से एक बदमाश अंदर घुसा और करीब 20 हजार रुपये नगद, तार के पांच बंडल, स्कूटी चार्जर, इंडक्शन, बर्तन व कपड़े सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, हालांकि आरोपियों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment