शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को 5 घण्टे में राजगढ जिले से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.
बता दें की 21 फरबरी 2026 को बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने बाले 25 साल की महिला ने बताया की 6 अप्रैल 2024 को रात 8 बजे मैं अपने घर पर अकेली थी सभी काम पर गए हुए थे तभी नैनाराम बंजारा निवासी ग्राम चौकी थाना कालीपीठ जिला राजगढ़ का आया शादी का झासा देकर राजगढ ले जाकर डेढ साल तक बलात्कार करता रहा. मौका पाकर महिला आरोपी के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची. पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 69,127 (4),351 (2) बीएनएस की कामयी की गई।
बदरवास थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 21 फरबरी 2026 को आरोपी नैनाकराम उर्फ नैनाराम बंजारा पुत्र भरत सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम चौकी थाना कालीपीठ जिला राजगढ. म.प्र को जिला राजगढ से मात्र 5 घण्टे में गिरफ्तार किया गया. आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि शिखा तिवारी, उनि रंगलाल मेर, सउनि राकेश शिवहरे प्रआर गजेन्द्र सिंह परिहार प्रआर गोविंद आर अनित बुनकर आर सदन भिलाला की मुख्य भूमिका रही।







Be First to Comment