Press "Enter" to skip to content

पांचवें दिन तालाब में मिला युवक का शव, प्रशासन व पुलिस बिभाग व एसडीईआरएफ की टीम सहित नगरपंचायत की सर्चिंग मे लगी थी / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी नगर मे पांच दिन बाद मिला शव श्योपुर रोड पर सेन्चुरी के सामने स्थित तालाब में डूबे युवक रंजीत धानुक (27) का शव आखिरकार रविवार सुबह पांचवें दिन तालाब के किनारे पानी में तैरता हुआ मिला। रंजीत धानुक पिता स्व. बृजमोहन धानुक निवासी किले के अंदर पोहरी का शव मिलने से प्रशासन और परिजनों को राहत तो मिली, लेकिन पूरे नगर में शोक का माहौल छा गया।

पानी खाली करने के बाद ऊपर आया शव
बीते चार दिनों से लगातार तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिल रही थी। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा तालाब का कुछ पानी खाली कराने की व्यवस्था की गई। शनिवार शांम ट्रैक्टर पंप के माध्यम से पानी कम किया गया, जिसके बाद युवक का शव रविवार की सुबह तालाब के किनारे ऊपर तैरता हुआ दिखाई दिया।

प्रशासन और टीम और जनप्रतिनिधियों की लगातार रही सक्रियता
घटना के बाद से प्रशासन लगातार मौके पर डटा रहा। सर्चिंग अभियान में पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा, एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाहा, नगर परिषद पोहरी की सीएमओ श्रीमती राधा शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा, उपाध्यक्ष पति संजीव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी सहित SDRF की टीम लगातार लगी रही।

नगर में शोक का माहौल
युवक का शव मिलने के बाद जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली, वहीं मृतक के परिवार और नगर के लोगों में गहरा दुख देखा गया। पिछले चार दिनों से परिजन और ग्रामीण लगातार युवक की तलाश में लगे हुए थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!