शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला उजागर हुआ है। यहां एक पिता ने अपने 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पास्को सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि आरोपी पिता जयपुर में मजदूरी करता था और जब भी अपने गांव आता तब बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता था। लेकिन इस बार परिजनों के सामने दी गई वारदात के अंजाम के बाद मामले का खुलासा हो गया।
जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी की रात नाबालिग अपनी दादी के साथ सो रही थी। तभी रात 9 बजे आरोपी पिता पहुंचा और बेटी को जबरजस्ती कमरे में उठाकर ले गया। इसका विरोध नाबालिग की दादी ने भी किया लेकिन आरोपी ने उसे धक्का देकर नीचे पटक दिया। जब तक महिला ने नाबालिग के भाइयों और ताऊ को बुलाया तब तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था। नाबालिग के मुताबिक उसका पिता अब तक 4 बार गलत काम कर चुका है। परिजन रात में ही नाबालिग को पोहरी थाना लेकर पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।







Be First to Comment