Press "Enter" to skip to content

एलोहा कोर्स के प्रशिक्षण के लिए सभी शिक्षक कराएं रजिस्ट्रेशन | Shivpuri News

राज्य आनंद संस्थान द्वारा 25 मई तक पंजीयन के जारी किए गए निर्देश  
शिवपुरी। राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा खुशहाल एवं परिपूर्ण जीवन जीने के लिए एलोहा कोर्स के प्रशिक्षण के लिए सभी शिक्षकों को पंजीयन कराना जरुरी होगा। इसके लिए प्रदेश के सभी शिक्षक, प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए 25 मई की तिथि नियत की गई है। लोक शिक्षण संस्थान भोपाल से जारी आदेश के तहत सुखी एवं सम्पन्न जीवन के निर्धारक क्या है, यह निश्चित रूप से बड़ा सवाल है। पिछले डेढ़ दशक में वैज्ञानिकों ने इस विषय पर बहुत कार्य किया है।
कोविड-19 से उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल जिले के विद्यालयों से 200 शिक्षक एवं राजगढ़ जिले के विद्यालयों से 100 शिक्षक राज्य आनंद संस्थान द्वारा विकसित उक्त ऑनलाईन कोर्स में पंजीयन कर प्रशिक्षणरत है। प्रशिक्षण के एक सप्ताह उपरांत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा फीड.बैक में यह अवगत कराया गया कि प्रशिक्षण अत्यंत आनंदायी एवं जीवन के लिये इन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी है। इस प्रशिक्षण की उपयोगिता को देखते हुए इसे प्रदेश के समस्त शिक्षकोंए प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिया जाना है। इसके लिए सभी को 25 मई तक राज्य आनंद संस्थान की बेवसाइट पर पंजीयन होगा। यह प्रशिक्षण निःशुल्क रहेगा। अगर कोई प्रशिक्षणार्थी इसका प्रमाण पत्र चाहता है तो 500 सौ रूपए शुल्क आनंद संस्थान को आॅन-लाईन भुगतान कर प्राप्त कर सकेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!