,

पोहरी एवं करैरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु बजट में 322 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी: पिपरसमा से बिलौआ सड़क बनेगी 63 करोड़ की लागत से / Shivpuri News

शिवपुरी: सांसद भारत सिंह कुशवाह के प्रयासों से मध्यप्रदेश के बजट में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पोहरी एवं करेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 322 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सांसद कुशवाह ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पोहरी ओर करैरा विधानसभा में इन विकास कार्यों को मिली बजट में मंजूरी

पोहरी ओर करैरा विधानसभा में 9 विकास कार्यों को बजट में मंजूरी मिली है। जिसमें पिपरसमा से बिलौआ मार्ग व्हाया छर्च 63 किलोमीटर (63करोड़), शिवपुरी जिले में मगरौनी-नरवर के बीच सिंध नदी पद जलमग्नीय पुल का निर्माण  (35.91 करोड़), डबरा-भितरवार-हरसी-नरवर मार्ग के कि.मी. 61/2 में वृहद पुल का पुनर्निमाण (59.91 करोड़), मगरोनी तिराहा से अस्पताल होते हुए बस स्टेंड तक सी.सी. रोड 0.8 किलोमीटर (1.0 करोड़ ), करैरा-भितरवार रोड़ मुडैनी होते हुए सिद्धेश्वर तक निर्माण 3.5 किलोमीटर  (4.7 करोड़), गोवरा से गोंदरी मार्ग 2 किलोमीटर (1.77 करोड़), झिरी बस स्टैण्ड से मुस्लिम बाजार होतु हुए नगर रोड़ तक मार्ग 2 किलोमीटर (2.01 करोड़), सतनवाड़ा-नरवर मार्ग के कि.मी. 14/4 सिंध नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य (54.38 करोड़), NH 27 से साँड बिलहरी मार्ग 53 किलोमीटर (100 करोड़) की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृतियों से क्षेत्र में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को गति मिलेगी तथा आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी।