Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में दो दुकानों में चोरी: हजारों की नगदी और सामान ले गए चोर, पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करेंगे / Shivpuri News

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में झांसी रोड पर चोरों ने गुरुवार रात दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर हजारों रुपए की नगदी और सामान चुराकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


झांसी रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास संचालित नवीन डेयरी के ताले तोड़े गए। चोरों ने गल्ले में रखे करीब 20 से 25 हजार रुपए नकद चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने होटल ठाठ बाठ के समीप स्थित उपाध्याय पान दुकान को निशाना बनाया।

दुकान संचालक जलज शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर शटर उठाया और करीब 10 से 15 हजार रुपए नकद के साथ सिगरेट व अन्य सामान भी चुरा लिया। दोनों दुकानों से कुल मिलाकर लगभग 30 से 40 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान है।

देहात पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!