शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में बुधवार दोपहर एक युवक तालाब में डूब गया। यह घटना शिवपुरी-श्योपुर हाईवे किनारे बने एक नवनिर्मित तालाब में हुई। डूबे हुए युवक की पहचान रंजीत धानुक (29) पुत्र स्वर्गीय ब्रजमोहन धानुक, निवासी किला पोहरी के रूप में हुई है। तीन घंटे की तलाश के बाद भी अभी तक कोई पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार, रंजीत अपने पड़ोस में रहने वाले बच्चे कान्हा के साथ तालाब पर गया था। बताया जा रहा है कि वह नहाने के लिए तालाब में उतरा और आधा तालाब पार कर चुका था, तभी अचानक गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद बच्चे कान्हा ने रंजीत को डूबते हुए देखा और तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। बाद में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की टीम को बुलाया गया। एसडीईआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे तक तालाब में लगातार तलाशी अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक रंजीत का कोई सुराग नहीं मिल सका था। एसडीईआरएफ का बचाव अभियान जारी है।







Be First to Comment