Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश पुरानी पेंशनर्स संघ इकाई शिवपुरी ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ इकाई जिला शिवपुरी ने अपनी मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ इकाई जिला शिवपुरी के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में 5 लाख 50 हजार पेंशनर्स को केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई राहत देकर कल 58 प्रतिशत कर दी गई थी. लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा केंद्र के बराबर महंगाई राशि अभी तक नहीं दी गई है. जिससे पेंशनर्स को आर्थिक हानि हो रही है. इसी प्रकार बिगत दिनों मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना पर विचार किया गया था और पेंशनर्स से कुछ राशि प्रीमियम के तौर पर लेकर 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा भुगतान करने की योजना बनाई थी. इस योजना को कैबिनेट में स्वीकृत कराकर लागू करने की बात कही गई थी. लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है. शीघ्र स्वास्थ्य बीमा योजना को कैबिनेट में स्वीकृति प्रदान की जाए. जिससे पेंशनर्स को तमाम तरह की बीमारियों से इलाज में सुविधा प्राप्त हो सके. इसी के साथ तीन प्रतिशत महंगाई रहाराहत तत्काल लागू किया जाए. स्वास्थ्य बीमा योजना भी लागू की जाए. इन्ही मांगों को लेकर आज मध्य प्रदेश पेंशनर्स संघ इकाई जिला शिवपुरी ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!