Press "Enter" to skip to content

पॉलिथीन व जहरीले कचरे से गौवंश की मौत का आरोप, गौ सेवक कल्लू महाराज ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की तहसील करैरा अंतर्गत ग्राम पंचायत दिनारा में अशोक होटल के पास सड़क किनारे फैले कचरे और पॉलिथीन से गौवंश की मौत होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। गौ सेवक कल्लू महाराज ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कई दुकानदार खराब सब्जी, मिठाई, नशे से संबंधित सामग्री और अन्य खाद्य पदार्थ पॉलिथीन में पैक कर खुले मैदान में फेंक देते हैं, जिसे गौवंश खा लेते हैं और उनकी मौत हो जाती है।
कल्लू महाराज के अनुसार पिछले एक महीने में करीब 40 गौवंश की मौत हो चुकी है, जिनका मुख्य कारण पॉलिथीन, जहरीले पदार्थ और खराब खाद्य सामग्री बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गौ माता के साथ घोर अत्याचार है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौ सेवक ने शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और मध्यप्रदेश सरकार से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौवंश की मौत का सिलसिला जारी रहेगा।
कल्लू महाराज ने प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!