शिवपुरी। खबर शहर के ग्वालियर बायपास के पास स्थित नवग्रह मंदिर से है। जहां पर चोरों ने भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और मंदिर पर धावा बोल दिया है। चोरों ने रात में ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसकर करीब 50 हजार की सामग्री पार कर दी है। घटना के बाद मंदिर के महंत की शिकायत पर से फिजिकल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नवग्रह मंदिर के महंत मनीष शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे जब वह मंदिर पर मंगल आरती के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिर का ताला टूटा मिला। मंदिर के अंदर देखा तो मंदिर की दानपेटी का भी ताला टूटा था जिसके अंदर से चढ़ोत्तरी भी गायब मिली। साथ ही माइक सेट, मशीन, झालर सहित अष्टधातु से बनी श्री राधा कृष्ण की मूर्ति भी चोर उड़ा ले गए। करीब 50 हजार की चोरी की गई है।
महंत ने बताया कि मंदिर में किसी भी प्रकार की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। मंदिर के लिए नाहिं कोई बाउंड्री की गई है। इस कारण आए दिन असामाजिक तत्व मंदिर के आसपास घूमते रहते है। जानवरों की बजह से भी काफी परेशानी होती है। मंदिर के अंदर कोई कैमरे भी नहीं लगाए गए है। घटना के बाद फिजिकल थाना पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।








Be First to Comment