Press "Enter" to skip to content

दहेज के लिए घर से निकाला ,बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेेत्र के तहत आने वाले ग्राम गजगांव थाना रक्शा जिला झांसी में रहने वाली एक महिला ने ससुरालीजनों पर दहेेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। कृष्णा परिहार ने बताया कि उसकी शादी आनंद परिहार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहे जके लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जब दहेज लाने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने पिता के यहां पहुंची और घटना के बारे में बताया। पिता ने भी अपनी पुत्री के ससुरालीजनों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। जिस पर कृष्णा थाने गई और मामले में पति आनंद परिहार, रामदास, प्रवेंद्र, रामदेवी निवासी गजगांव थाना रक्शा जिला झांसी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!