शिवपुरी। नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के कार्यकाल में नियमों को ताक पर रखकर आधा सैकड़ा से अधिक नियुक्तियां की गई है। इनकी जांच के लिए नपा प्रशासक सहित ईओडब्ल्यू में शिकायत एडवोकेट विजय तिवारी द्वारा की गई है।
एडवोकेट विजय तिवारी ने इस मामले में आरोप लगाया हैं कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने मनमाने ढंग से नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों की नियुक्ति की है जो नियम विरुद्ध है।इन नियुक्तियों से शासन को आर्थिक रूप से हानि हो रही है। साथ ही पद का दुरुपयोग भी हुआ है। उन्होंने इन नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग करते हुए अध्यक्ष एवं पीआईसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले की शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो को कर कार्रवाई की मांग की है।




