Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पूर्व प्रेमी शराब पिलाने के बाद नवविवाहिता को जहर पिलाया: अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गया, CCTV की मदद से आरोपी पकड़ाया / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को जहरीली दवा पिलाकर मारने का प्रयास किया। घटना के बाद युवक नवविवाहिता को एक निजी अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी दिलीप धाकड़ और पीड़िता के बीच पहले प्रेम प्रसंग था। वर्ष 2024 में जब युवती नाबालिग थी, तब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उस समय पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंपा था। बाद में युवती के बालिग होने पर उसकी शादी कर दी गई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद वह पति को छोड़कर अपने मायके में रहने लगी थी।

बताया गया है कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे दिलीप धाकड़ ने युवती को बातचीत के बहाने अपनी बाइक पर बुलाया। इस दौरान उसने युवती को शराब पिलाई। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने उसे इल्ली मारने की दवा पिला दी। युवती की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी उसे एक निजी अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के कोलारस की ओर होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ग्राम मोहराई पहुंची और आरोपी दिलीप धाकड़ (पिता रामराज धाकड़, उम्र 23 वर्ष, निवासी करोदी कॉलोनी, शिवपुरी) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, इल्ली मारने की दवा की डिब्बी और शराब की बीयर कैन भी जब्त की है। विधिसंगत कार्रवाई के बाद आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!