शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के बडौदी इलाके में सर्किल जेल के पास स्थित थीम रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान रायश्री गांव निवासी पवन गिरी गोस्वामी (50) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पवन गिरी गोस्वामी अपने गांव से शहर में घरेलू राशन लेने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान थीम रोड पर सर्किल जेल के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। हादसे में पवन गिरी गोस्वामी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का रविवार शाम पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।







Be First to Comment